Celebrity &Fashion news –
सेलिब्रिटी और फैशन खबर
- Javed Akhtar: ‘मैं और शबाना तो सड़क पर सोते हैं ना आजकल’... पाकिस्तानी एक्ट्रेस बुशरा अंसारी को जावेद अख्तर का जवाब May 31, 2025Javed Akhtar on Bushra Ansari: पहलगाम आतंकी हमले के बाद से गीतकार जावेद अख्तर का पाकिस्तान के खिलाफ गुस्सा लगातार खुलकर सामने आ रहा है। इसका नतीजा ही है कि पाकिस्तान के कुछ लोगों को अब जावेद अख्तर खटकने लगे हैं।
- ‘सन ऑफ सरदार’ फेम मुकुल देव का 54 साल की उम्र में निधन… विंदु दारा सिंह, मनोज बाजपेयी जैसी हस्तियों ने जताया शोक May 24, 2025मुकुल देव ने दस्तक, शरीक, किला, मेरे दो अनमोल रतन, वजूद, सन ऑफ सरदार, इत्तेफाक और क्रिएचर 3डी जैसी कुछ लोकप्रिय फिल्मों में काम किया है। अभिनेता को आखिरी बार एंथ: द एंड में देखा गया था, जो 2022 में रिलीज हुई थी।
- Salman Khan के अपार्टमेंट में घुसा शख्स, पुलिस ने पकड़ा… छत्तीसगढ़ का रहने वाला है आरोपी, खुद को बता रहा ‘जबरा फैन’ May 22, 2025Salman Khan Galaxy Apartment: सलमान खान के आवास के बाहर कड़ी सुरक्षा रहती है। पिछले दिन अभिनेता को कई बार धमकियां भी मिल चुकी हैं। इसके कारण भी पुलिस अलर्ट रहती है। आरोपी महिला की जानकारी जुटाई जा रही है।
- Dilli Dark फिल्म से Social Media और MAMI Festival में छाए दिबाकर दास रॉय May 18, 2025उन्हें यह फिल्म बनाने का विचार कैसे आया। इस बारे में उन्होंने बताया कि इस फिल्म पर उनकी अपनी जिंदगी की भी छाप है। 2002 में हिंदू कॉलेज में पढ़ाई के सिलसिले में वह दिल्ली आए। इससे पहले वह कोलकाता, मेघालय और देहरादून में रह चुके हैं। इन सभी जगहों में उन्हें भी अपने रंग के कारण कई बार मज़ाक और कई बार अपमान का शिकार होना पड़ा।
- Sasural Simar Ka फेम Dipika Kakar के पेट में टेनिस बॉल साइज का ट्यूमर… YouTube व्लॉग पर छलका पति Shoaib Ibrahim का दर्द May 16, 2025Dipika Kakar Liver Cancer News: Dipika Kakar और Shoaib Ibrahim ने साल 2018 में शादी की थी। इससे पहले दोनों ने कुछ सालों तक डेटिंग भी की। दोनों का एक बेटा है जिसका नाम रुहान है।
- Bharti Singh: ‘मैं बहुत रोती हूं…’ भारत-पाक तनाव के बीच फैंस के निशाने पर आई भारती सिंह की प्रतिक्रिया May 12, 2025Bharti Singh: फैंस भारती सिंह से इसलिए खफा थे, क्योंकि जब भारत और पाकिस्तान के बीच जंग जैसे हालात थे, तब वे थाईलैंड में थी। फैंस को लगा कि भारती वहां टूरिज्म करने गई हैं, लेकिन कॉमेडियन ने साफ किया कि वे काम के सिलसिले में वहां गई थीं।
- रोबोट फिल्म के डायरेक्टर की 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति कुर्क, साहित्यिक चोरी का लगा है आरोप February 20, 2025फिल्म एंथिरन (रोबोट) के डायरेक्टर की 10 करोड़ रुपये से अधिक की संपत्ति ईडी ने कुर्क कर ली है। ईडी के अधिकारियों ने गुरुवार को बताया कि कॉपीराइट उल्लंघन के आरोप में मनी लांड्रिंग रोकने के लिए बने कानून पीएमएलए के तहत यह कार्रवाई की गई है। कॉपीराइट अधिनियम 1957 की धारा 63 के उल्लंघन पर पीएमएलए के तहत कार्रवाई की जाती है।
- Allu Arjun: जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन, पिता के साथ पिछले गेट से निकले घर; कैद में बिताई पूरी रात December 14, 2024तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आखिरकार जेल से रिहा हो गए। उन्होंने हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी शुक्रवार की पूरी रात जेल में ही बिताई। अधिकारियों ने अभिनेता अल्लू अर्जुन को लेकर जानकारी दी कि वह अपने पिता अल्लू अरविंद और ससुर कांचरला चंद्रशेखर रेड्डी के साथ जेल परिसर के पिछले गेट से बाहर चले गए जो उन्हें लेने आए थे।
- आज जेल से रिहा होंगे अल्लू अर्जुन, हाईकोर्ट से जमानत के बाद भी कैद में बिताई रात; बाहर फैंस कर रहे इंतजार December 14, 2024तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी पूरी रात जेल में ही बिताई वहीं अभिनेता आज सुबह रिहा होंगे। अभिनेता अल्लू अर्जुन की रिहाई पर टास्क फोर्स ADCP श्रीनिवास राव ने कहा कि उन्हें (अल्लू अर्जुन) सुबह रिहा कर दिया जाएगा। मुझे कारण नहीं पता। उन्हें सुबह रिहा कर दिया जाएगा। तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें पहले ही दिन अंतरिम जमानत दे दी थी […]
- Pushpa 2: भगदड़ में महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दिल टूट गया, परिवार की हर संभव मदद करूंगा December 6, 2024अल्लू अर्जुन ने आखिरकार हैदराबाद में पुष्पा 2 के प्रीमियर में भगदड़ के दौरान एक महिला की दुखद मौत पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर महिला के परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने उन्हें व्यक्तिगत आर्थिक समर्थन का आश्वासन दिया और उनकी गोपनीयता की आवश्यकता का सम्मान करते हुए जल्द ही उनसे मिलने का वादा किया।
- Kasthuri Shankar: तेलुगु समुदाय पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, साउथ एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर गिरफ्तार November 17, 2024साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर का तेलुगु समुदाय पर दिया विवादित बयान उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए अभिनेत्री कस्तूरी शंकर को शनिवार को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। हिंदू मक्कल काची के एक कार्यक्रम में साउथ की मशहूर अभिनेत्री कस्तूरी ने टिप्पणी कर दी थी जिसकी बाद भाजपा के तमिलनाडु के राष्ट्रीय सह-प्रभारी डॉ. पो […]
- Poonam Pandey: मौत की फर्जी खबर फैलाकर लोगों के निशाने पर आई पूनम पांडे, सोशल मीडिया पर खूब सुना रहे खरी-खोटी February 3, 2024मॉडल व अभिनेत्री पूनम पांडे ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई। लेकिन वह जिंदा थी। पूनम ने अपना वीडियो साझा किया और कहा कि सर्विकल से उनकी मौत नहीं हुई है बल्कि कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से ऐसा किया गया यानी यह पब्लिसिटी स्टंट था। गुस्साए लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं और इसे हास्यास्पद और अपमानजनक बता रहे हैं।