- भोपाल में होटल बनाने के नाम पर 1.46 करोड़ लिए, बाद में फर्जी बिल देकर काम अधूरा छोड़ा, 3 पर केस September 16, 2026सितंबर 2024 में द शुभम होटल्स से भवन को होटल में विकसित करने का अनुबंध हुआ था। होटल निर्माण की कुल लागत करीब 3.75 करोड़ रुपये तय हुई थी और दोनों पक्षों को 50-50 प्रतिशत खर्च वहन करना था।
- भोपाल में अवैध पार्किंग धीमी कर रही ट्रैफिक की रफ्तार, रोजाना जाम वाले चौराहों पर होगी अतिरिक्त बल की तैनाती September 16, 2026डीसीपी ने कहा कि जाम वाले स्थानों पर ट्रैफिक बल तैनात किया जाता है। न्यूमार्केट और रंगमहल रोड पर अवैध पार्किंग की समस्या पर भी उन्होंने अतिरिक्त ध्यान देने की बात कही।
- एम्स भोपाल का बड़ा कारनामा, 3D प्रिंटिंग और पैर की हड्डी से बनाया कैंसर मरीज का नया जबड़ा September 16, 2026एम्स भोपाल के डॉक्टरों ने जबड़े के कैंसर के एक जटिल मामले में थ्री-डी प्रिंटिंग तकनीक की मदद से सफल सर्जरी की है। डॉक्टरों ने ट्यूमर निकालने के बाद मरीज के बाएं पैर की फाइबुला हड्डी से नया जबड़ा तैयार किया।
- पत्नी की डिलीवरी के लिए भोपाल आए युवक ने किया सुसाइड, सास को फोन कर बोला- मैंने जहर खा लिया है, लेने आओ September 16, 2026पत्नी की डिलीवरी के लिए भोपाल आए एक युवक ने रविवार शाम जहर खा लिया। इसके बाद उसने अपनी सास को फोन कर कहा कि उसने जहर खा लिया है और उसे लेने के लिए माता मंदिर के पास आने को कहा।
- भोपाल में गहरा सकता है जल संकट, NGT ने केरवा डैम का पानी बहाने पर जताई नाराजगी, कहा- 15 दिन में रोकने के उपाय करो September 16, 2026केरवा में पुल का निर्माण कार्य चलने की वजह से पानी बह रहा है, जिससे केरवा के एफटीएल तक पानी नहीं होने से वास्तविक सीमा का मौके पर मिलान नहीं हो सका। इसकी रिपोर्ट एमपीपीसीबी ने एनजीटी में पेश की।
- प्रेम प्रस्ताव ठुकराकर युवती ने दूसरे युवक से की सगाई, सनकी आशिक ने पेट्रोल बम फेंककर घर में लगाई आग September 16, 2026भोपाल के टीटीनगर क्षेत्र में एकतरफा प्यार में युवक ने युवती के घर पेट्रोल बम फेंककर आग लगा दी। इससे पहले उसने युवती के मंगेतर को जान से मारने की धमकी दी और उसकी मोपेड में पत्थर मारकर तोड़फोड़ की।
- भोजशाला के बाद अब धार की लाट मस्जिद पर नया विवाद, विजय मंदिर होने का दावा; 15 सितंबर को 'वराह मार्च' का एलान September 12, 2026धार की लाट मस्जिद को सनातन प्रहरी समिति द्वारा विजय मंदिर होने का दावा किया जा रहा है, जिसके समर्थन में 15 सितंबर को 'वराह मार्च' प्रस्तावित है।
- सीएम मोहन यादव का बड़ा फैसला, पीएम मोदी के सेवा के 25 वर्ष पूरे होने पर मध्य प्रदेश में जलेंगे 58 लाख दीये September 12, 2026मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की पहल पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों की सार्वजनिक सेवा के सम्मान में 17 सितंबर को उनके जन्मदिन पर मध्य प्रदेश में 58 लाख दीपक जलाए जाएंगे। यह आयोजन महाकाल महालोक सहित पूरे प्रदेश में होगा, जिसमें पीएम मोदी के गरीब कल्याण, विकास और सुशासन के योगदान को याद किया जाएगा।
- आगर मालवा से रविवार को जारी होगी लाड़ली बहना योजना की राशि, 1835 करोड़ रुपये सीधे बैंक खातों में होंगे ट्रांसफर September 12, 2026मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 13 सितंबर को आगर मालवा से लाड़ली बहना योजना की 40वीं किस्त जारी करेंगे। इसके तहत 1.25 करोड़ महिलाओं के खातों में 1,835 करोड़ रुपये सीधे अंतरित किए जाएंगे, जिससे योजना की कुल सहायता राशि 65,395.99 करोड़ रुपये हो जाएगी।
- खंडवा: छेड़छाड़ के आरोप में 40 साल से फरार था, अब बुढ़ापे में हुआ गिरफ्तार तो बोला- मुझे कुछ याद ही नहीं September 12, 2026खंडवा पुलिस ने 40 साल पुराने छेड़छाड़ के मामले में फरार चल रहे 64 वर्षीय आरोपी अशोक कुमार को गिरफ्तार किया है। आरोपी को 1986 में जमानत मिलने के बाद से वह लगातार पेशी से गायब था।
- MP Weather: छत्तीसगढ़ से एमपी की ओर बढ़ा सिस्टम, बैतूल-उज्जैन समेत 16 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट September 12, 2026मध्य प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है, दक्षिण छत्तीसगढ़ से आया निम्न दबाव का क्षेत्र प्रदेश में भारी बारिश ला रहा है। मौसम विभाग ने बैतूल, उज्जैन सहित 16 जिलों में भारी वर्षा का अलर्ट जारी किया है, जबकि अन्य कई स्थानों पर भी बौछारें पड़ने की संभावना है।
- जिस चावल को आप रोज खाते हैं, वह बढ़ा रहा धरती की गर्मी! धान के खेतों से हर साल 97 लाख टन मीथेन September 11, 2026भारतीय विज्ञान शिक्षा एवं अनुसंधान संस्थान (आइसर) भोपाल के एक अध्ययन के अनुसार, भारत में धान के खेत हर साल 97 लाख टन मीथेन उत्सर्जित करते हैं, जो ग्लोबल वार्मिंग को बढ़ा रहा है। यह शोध जलवायु परिवर्तन में धान की खेती की भूमिका पर प्रकाश डालता है।
Unable to display feed at this time.