Celebrity &Fashion news –
सेलिब्रिटी और फैशन खबर
- 'कश्मीर भारत का है', पहलगाम आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान पर भड़के विजय देवरकोंडा April 27, 2025हैदराबाद में 'रेट्रो' फिल्म के प्री-रिलीज इवेंट में विजय देवरकोंडा ने पाहलगाम आतंकी हमले की निंदा की। उन्होंने कश्मीर को भारत का अभिन्न हिस्सा बताया। पाकिस्तान पर कटाक्ष किया।
- ‘हमें पाकिस्तान सेना के कटे हुए सिर चाहिए’… वायरल हुआ मनोज मुंतशिर का वीडियो, पीएम मोदी से की यह अपील April 24, 2025अभिनेता सलमान खान ने पोस्ट किया कि धरती का स्वर्ग नर्क में बदलता जा रहा है। निर्दोष लोगों को निशाना बनाया जा रहा है। मेरी संवेदनाएं पीडि़त परिवारों के साथ हैं।
- Sunny Deol News: ‘जाट’ फिल्म एक सीन पर मचा बवाल, सनी देओल सहित पूरी टीम पर हो गया केस April 18, 2025फिल्म के ट्रेलर में भी इस विवादित सीन का हिस्सा दिखाया गया है। जिस सीन पर ईसाई समुदाय को आपत्ति है, उसमें फिल्म में विलेन का रोल कर रहे रणदीप हुड्डा के पीछे क्रूसिफिकेशन नजर आ रहा है। हुड्डा भी ईसा मसीह की नकल निकालते हुए दिखाई दे रहे हैं।
- Salman Khan को घर में घुसकर मारने और गाड़ी को बम से उड़ाने की धमकी… मुंबई पुलिस कर रही जांच April 14, 2025सलमान खान को पहले भी धमकियां मिल चुकी हैं। एक बार चिट्ठी मिली थी कि आपका भी सिद्धू मूसेवाला होगा। इसके बाद अभिनेता की सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। अभी सलमान को Y+ सिक्योरिटी मिली है।
- Saif Ali Khan Attack Update: ‘ये सब छोड़ दो, पहले हॉस्पिटल चलते हैं’... हमलावर से मुकाबला कर रहे सैफ से करीना ने कहा था April 12, 2025अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले को लेकर नए खुलासे हुए हैं। सैफ ने पुलिस को विस्तार से बताया कि उस दिन क्या-क्या हुआ? जब हमलावर घर में घुसा तब वो क्या कर रहे थे और कैसे उसका मुकाबला किया? पुलिस चार्जशीट में यह सब लिखा गया है।
- श्रुति नारायणन का कथित कास्टिंग काउच वीडियो लीक; तमिल एक्ट्रेस व उनके विवाद के बारे में जानें March 27, 2025तमिल अभिनेत्री श्रुति नारायणन का कास्टिंग काउच वीडियो वायरल हुआ, जिसमें शोषण का दावा किया गया। हालांकि वीडियो की प्रामाणिकता की पुष्टि नहीं हो पाई है। इस घटना ने तमिल फिल्म इंडस्ट्री में महिलाओं की सुरक्षा और गोपनीयता पर सवाल उठाए हैं।
- Allu Arjun: जेल से रिहा हुए अल्लू अर्जुन, पिता के साथ पिछले गेट से निकले घर; कैद में बिताई पूरी रात December 14, 2024तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन आखिरकार जेल से रिहा हो गए। उन्होंने हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी शुक्रवार की पूरी रात जेल में ही बिताई। अधिकारियों ने अभिनेता अल्लू अर्जुन को लेकर जानकारी दी कि वह अपने पिता अल्लू अरविंद और ससुर कांचरला चंद्रशेखर रेड्डी के साथ जेल परिसर के पिछले गेट से बाहर चले गए जो उन्हें लेने आए थे।
- आज जेल से रिहा होंगे अल्लू अर्जुन, हाईकोर्ट से जमानत के बाद भी कैद में बिताई रात; बाहर फैंस कर रहे इंतजार December 14, 2024तेलुगु सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने हाईकोर्ट से जमानत मिलने के बाद भी पूरी रात जेल में ही बिताई वहीं अभिनेता आज सुबह रिहा होंगे। अभिनेता अल्लू अर्जुन की रिहाई पर टास्क फोर्स ADCP श्रीनिवास राव ने कहा कि उन्हें (अल्लू अर्जुन) सुबह रिहा कर दिया जाएगा। मुझे कारण नहीं पता। उन्हें सुबह रिहा कर दिया जाएगा। तेलंगाना हाईकोर्ट ने उन्हें पहले ही दिन अंतरिम जमानत दे दी थी […]
- Pushpa 2: भगदड़ में महिला की मौत पर अल्लू अर्जुन ने तोड़ी चुप्पी, बोले- दिल टूट गया, परिवार की हर संभव मदद करूंगा December 6, 2024अल्लू अर्जुन ने आखिरकार हैदराबाद में पुष्पा 2 के प्रीमियर में भगदड़ के दौरान एक महिला की दुखद मौत पर चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने एक वीडियो जारी कर महिला के परिवार की हर संभव मदद का भरोसा दिया है। उन्होंने उन्हें व्यक्तिगत आर्थिक समर्थन का आश्वासन दिया और उनकी गोपनीयता की आवश्यकता का सम्मान करते हुए जल्द ही उनसे मिलने का वादा किया।
- Kasthuri Shankar: तेलुगु समुदाय पर टिप्पणी करना पड़ा भारी, साउथ एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर गिरफ्तार November 17, 2024साउथ की मशहूर एक्ट्रेस कस्तूरी शंकर का तेलुगु समुदाय पर दिया विवादित बयान उनके लिए मुश्किलें खड़ी कर रहा है। कथित आपत्तिजनक टिप्पणियों के लिए अभिनेत्री कस्तूरी शंकर को शनिवार को हैदराबाद में गिरफ्तार कर लिया गया। हिंदू मक्कल काची के एक कार्यक्रम में साउथ की मशहूर अभिनेत्री कस्तूरी ने टिप्पणी कर दी थी जिसकी बाद भाजपा के तमिलनाडु के राष्ट्रीय सह-प्रभारी डॉ. पो […]
- Poonam Pandey: मौत की फर्जी खबर फैलाकर लोगों के निशाने पर आई पूनम पांडे, सोशल मीडिया पर खूब सुना रहे खरी-खोटी February 3, 2024मॉडल व अभिनेत्री पूनम पांडे ने अपनी मौत की झूठी खबर फैलाई। लेकिन वह जिंदा थी। पूनम ने अपना वीडियो साझा किया और कहा कि सर्विकल से उनकी मौत नहीं हुई है बल्कि कैंसर के प्रति जागरूकता फैलाने के मकसद से ऐसा किया गया यानी यह पब्लिसिटी स्टंट था। गुस्साए लोग उन्हें खूब ट्रोल कर रहे हैं और इसे हास्यास्पद और अपमानजनक बता रहे हैं।
- Kerala News: नशे में धुत 'जेलर' अभिनेता विनायकन ने थाने में किया हंगामा, पुलिस ने किया गिरफ्तार; ये है मामला October 25, 2023रजनीकांत की फिल्म जेलर में खूंखार विलेन की भूमिका निभाने वाले अभिनेता विनायाक को केरल पुलिस ने गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि उन्हें थाने में परेशानी पैदा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। उन्हें जरूरी चिकित्सकीय परीक्षण के लिए नजदीकी अस्पताल भी ले जाया गया।